Anuj Thakur passes away : टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का निधन, 33 साल की उम्र में दौरे पड़ने से मौत

मुंबई, 2 नवंबर टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अनुज ठाकुर का निधन हो गया। महज 33 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली।…

अनुज ठाकुर

मुंबई, 2 नवंबर

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अनुज ठाकुर का निधन हो गया। महज 33 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। अनुज ठाकुर ने ‘बंधन सात जन्मों का’ और ‘धूम मचाओ धूम’ जैसे फेमस नाटकों में काम किया।

अनुज ठाकुर के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त रूपेश सोनार ने सोशल मीडिया के जरिए दी। रुपेश ने एख भावुक पोस्ट साझा किया। रुपेश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे उन्हें अनुज के निधन की जानकारी मिली। रूपेश ने जब अनुज के परिवार से मुलाकात की, तो पता चला कि अनुज को दौरे पड़े थे, जिसके चलते उनका निधन हो गया।

अनुज ठाकुर के निधने से उनके परिवार, दोस्तों और मनोरंजन जगत, प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। टीवी इंडस्ट्री में इस समय शोक की लहर है।

अन्य खबरें जानें-

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *