Hansi में यूरिया खाद की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, 600 भरे सरकारी कट्टे और 650 प्राइवेट कट्टे बरामद

हांसी, 27 अक्टूबर हांसी CIA वन व कृषि विभाग ने गांव रामपुरा रोड पर स्थित एक गोदाम पर रेड की। रेड के दौरान हांसी CIA…

Hansi

हांसी, 27 अक्टूबर

हांसी CIA वन व कृषि विभाग ने गांव रामपुरा रोड पर स्थित एक गोदाम पर रेड की। रेड के दौरान हांसी CIA की टीम को गोदाम से पीले रंग के करीब 600 सरकारी कट्‌टे खाद के भरे हुए बरामद हुए। करीब 1300 सरकारी कट्‌टे खाली मिले। मौके पर ही CIA  हांसी को गोदाम में इंडस्ट्रियल प्रयोग के लिए यूरिया खाद से भरे हुए करीब 650 सफेद कट्‌टे बरामद हुए। इन सफेद कट्‌टों पर टेक्निकल ग्रेड यूरिया व परपज यूज फोर इंडस्ट्रियल ओनली लिखा हुआ है। इससे सरकारी दामों पर सरकारी यूरिया खाद के कट्टे खरीद कर उनके प्राइवेट फैक्ट्रियों में बेचने की ब्लैक मार्केटिंग करने का अंदेशा है।

गोदाम का नहीं मिला कोई वैध लाइसेंस

CIA हांसी और वन व कृषि विभाग को शक है कि सरकारी कट्‌टों से यूरिया खाद निकालकर प्राइवेट कट्टों में भरकर इंडस्ट्रियल प्रयोग के लिए बेचे जा रहे हैं। CIA पुलिस टीम ने मौके से एक युवक भी  हिरासत में लिया है। रेड के दौरान CIA हांसी की पूरी टीम व कृषि विभाग के SDO अधिकारी मौजूद रहे। CIA पुलिस अधिकारियों व कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम का कोई लाइसेंस नहीं है। खाद रखने व बेचने के संबंध में कोई  रजिस्ट्रेशन व अथॉरिटी लेटर नहीं है। न ही यह खाद का गोदाम कृषि विभाग के रिकॉर्ड में है। फिलहाल CIA हांसी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें-

Karnal की राइस मिल से चावल चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो मुनीम समेत ट्रक मालिक को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *