हरियाणा, 23 अक्टूबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर खिलाडियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय दल ने 114 मेडल जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
भारतीय खिलाड़ियों ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर, 49 कांस्य मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मैडल टैली में भारतीय दल ने चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने असाधारण प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।
भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने वाले जज़्बे का प्रमाण है।भारतीय खिलाड़ियों ने कईं इवेंट में विश्व रिकार्ड के साथ यादगार उपलब्धियां हासिल की।114 मेडलों के साथ एशियन पैरा गेम्स में खिलाडियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
अन्य खबरें जानें –



