Kaithal पुलिस लाइन में मनाया पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

कैथल, 21 अक्टूबर कैथल पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस गौरवमयी तरीके से मनाया गया। जिसके दौरान देश के दुश्मनों व अपराधी तत्वों के साथ…

कैथल

कैथल, 21 अक्टूबर

कैथल पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस गौरवमयी तरीके से मनाया गया। जिसके दौरान देश के दुश्मनों व अपराधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले भारत के जवानों को याद किया गया। जिनमें पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे।

कोरोना योद्धा और जांबाज PSI रवि समेत 6 शहीदों को श्रद्धांजलि

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कैथल जिले के वीर शहीदों को विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने 1989 में शहीद हुए रामसिंह निवासी जाजनपुर, 1992 में शहीद हुए कृपाल सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन व शहीद गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी, 13 अगस्त 2020 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए हेड कांस्टेबल विजय कुमार, 5 जून 2021 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए एस.पी.ओ. दलबीर सिंह निवासी रजनी कालोनी कैथल तथा 16 फरवरी  2026 को मुजेसर फरीदाबाद में कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने कारण लोगो को बचाते हुए आग से खुद झुलसने पर शहीद हुए PSI रवि निवासी क्योड़क को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

मौन श्रद्धांजलि और सलामी से शुरू हुआ समारोह

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान पुलिस विभाग ही नहीं, पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। SP द्वारा उनके सुख-दुख को सांझा करते हुए आश्वासन दिया गया कि संकट की किसी भी घड़ी में पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।समारोह की शुरुआत मौन श्रद्धांजलि और राष्ट्रध्वज को सलामी के साथ की गई, जिसमें जिले भर से सैकड़ों पुलिस अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए।

जिले में 10 दिन तक चलेंगे सामुदायिक कार्यक्रम

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन, डीएसपी बीर भान और अन्य पुलिस अधिकारियों ने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर पुलिस लाईन स्थित पुलिस स्मृति स्मारक पर पुष्प चक्र व फूल मालाएं अर्पित की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 10 दिन तक जिलेभर में विभिन्न जागरूकता व सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

अन्य खबरें जानें –

Tragic accident on the Jalalabad-Fazilka highway: ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੋ ਚਚੇਰੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀ ਮੌਤ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *