गुरुग्राम, 17 अक्टूबर
गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस जोन दक्षिण की ओर से सितंबर महीने में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 3,892 चालान किए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 253 वाहनों को इम्पाउंड भी किया गया।बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 362 चालान किए गए।
साउथ जोन में ट्रैफिक पुलिस का अभियान
यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक पुलिस जोन दक्षिण के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया।जिसमे बादशाहपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 1,129 चालान किए गए। इसके बाद थाना सेक्टर-65 में 1,025 और थाना सिटी सोहना में 944 चालान किए गए। थाना सदर सोहना में 438, जबकि थाना भोंडसी क्षेत्र में 356 चालान किए गए।वाहनों को इम्पाउंड करने के मामले में थाना सदर सोहना सबसे आगे रहा, जहां 89 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। थाना सिटी सोहना में 72, बादशाहपुर में 40, भोंडसी में 31 और सेक्टर-65 में 21 वाहन इम्पाउंड किए गए।
बिना नंबर प्लेट पर 362 चालान
पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना सिटी सोहना क्षेत्र में सबसे अधिक 150 चालान किए गए। थाना सदर सोहना में 89, सेक्टर-65 में 53, बादशाहपुर में 40 और भोंडसी में 30 चालान किए गए।
गुरुग्राम पुलिस बोली – नियमों का करें पालन
गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है और इससे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।
अन्य खबरें जानें –



