पंचकूला, 16 अक्टूबर
हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में CBI कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले में CBI की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को लेकर अदालत में अंतिम बहस पूरी हो गई। अब इस मामले में 28 अक्टूबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
पिता ने उठाए CBI जांच पर सवाल
शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले की जांच के बाद CBI ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें मौत को आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, मृतका के पिता संजय कुमार ने CBI की इस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया और अदालत में याचिका दायर की थी। जिसको लेकर याचिका पर CBI और याचिकाकर्ता के वकील के बीच अंतिम बहस हुई।दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें 28 अक्टूबर को आने वाले अदालत के फैसले पर टिकी हैं।
CBI जांच में खामियां – पिता संजय कुमार
मृतका के पिता संजय कुमार का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस और CBI की जांच में कई खामियां होने का आरोप लगाते हुए मामले में न्याय की मांग की है।संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें इंसाफ के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 28 अक्टूबर को CBI कोर्ट क्लोजर रिपोर्ट पर क्या फैसला सुनाती है? क्या मनीषा के परिवार को न्याय की उम्मीद मिलेगी या मामले में आगे कानूनी लड़ाई जारी रहेगी?
अन्य खबरें जानें-
श्री अकाल तख्त साहिब पर आज AAP विधायकों और नेताओं की पेशी, 11 बजे होंगे पेश



