वैशाली, 14 अक्टूबर
बिहार के वैशाली जिले में देर रात एक दर्दनाक नाव हादसा हो गया। गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई है, प्रशासन द्वारा 7 बच्चों का रेस्कयू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस नाव हादसे में एक ही परिवार की सात बच्चियों की मौत हो गई। जिसके चलते गांव में मातम पसरा हुआ है।
श्राद्ध भोज से लौटते हुए हादसा
गांव रामपुर श्यामचंद पंचायत में माता महारानी स्थल के पास श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था। गांव के करीब 30 लोग छोटी नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नदी पार करते समय नाव नदी में पलट गई औऱ कईं बच्चे पानी में डूब गए।
हादसे में 13 बच्चों की मौत
नाव पलटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे औऱ राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कईं लोगों को नदी से बाहर निकाला। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने 13 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।सात गंभील घायल लोगों को पटना के अस्पताल में रेफर किया गया है।
17 साल की चांदनी से बचाई तीन बच्चों की जान
नाव हादसे में 17 साल की चांदनी ने हिम्मत की मिसाल पेश करते हुए तीन बच्चियोँ को बचा लिया। परंतु इस हादसे में वह अपनी बहन पिंकी को नहीं बचा सकी। बच्चों को बचाते समय उसकी तबीयत भी खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी छाती में पानी भर गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
गांव में पसरा मातम
नाव हादसे के बाद गांव में मृतकों के परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव वाले अस्पताल औऱ घटनास्थल पर पहुंचने लगे। हादसे के बाद SDRF की टीमोँ ने बचाव अभियान चलाया।
प्रधानमंत्री और CM ने किया हादसे पर दुख व्यक्त
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नाव हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार वालों को चार लाख रूपये सहायता राशि देने की घोषणा की। CM ने प्रशासन को राहत औऱ बचाव कार्य को जल्द पूरा करने औऱ घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के बाद गांव वालों ने इस हादसे की वजह नाव की जर्जर हालत बताई है।स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर बेहद भारी आक्रोश है।
.




