पानीपत, 13 अक्टूबर
पानीपत के किशनपुरा क्षेत्र में सदानंद स्कूल के पास सुबह दूध की थैलियां चोरी करने पहुंचे चार किशोर CCTV कैमरे में कैद हो गए। इन चारों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह को कपड़े से ढका था, लेकिन CCTV कैमरे मे चेक करने से दुकानदार ने चारों को पहचान लिया।दुकानदार का कहना है कि चारों किशोर जरूरतमंद परिवारों से हैं। ऐसे में उसने उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें माफ करना ही बेहतर समझादुकानदार का कहना है कि माता के नवरात्र चल रहे हैं, मैंने बच्चों को माफ कर दिया। दुकानदार के इस फैसले ने मामले को एक अलग ही रंग दे दिया। चोरी की शिकायत करने के बजाय दुकानदार ने नवरात्र के दिनों में चारों किशोरों को माफ कर दिया।
अन्य खबरें जानें –



