Faridabad के पार्क अस्पताल में इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी

फरीदाबाद, 12 अक्टूबर फरीदाबाद के पार्क अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग के…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 12 अक्टूबर

फरीदाबाद के पार्क अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब 6 बजे आयकर विभाग के अधिकारी 5 से 7 गाड़ियों में अस्पताल पहुंचे। इसके बाद से अस्पताल में विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे टैक्स चोरी और वित्तीय लेनदेन में कथित गड़बड़ियों की जांच की जा रही है।

सुबह से कार्रवाई जारी

विभाग की टीम अस्पताल से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।सुबह से जारी इस कार्रवाई को लेकर अस्पताल परिसर में हलचल बनी हुई है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है, इसकी जानकारी विभाग की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य खबरें जानें-

Tragic accident in Rewari: निजी बस की चपेट में आई स्कूटी, 25 वर्षीय महिला की मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *