रेवाड़ी, 12 अक्टूबर
रेवाडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रामा सेंटर के सामने एक निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान साधुशाह नगर निवासी 25 वर्षीय डिंपल के रूप में हुई है। हादसे के समय डिंपल अपनी जेठानी पूजा के साथ स्कूटी पर बैंक में किसी काम से जा रही थी। हादसे के दौरान पूजा बाल-बाल बच गई, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।
बस ने ली महिला की जान
मिली जानकारी के अनुसार, डिंपल सोमवार को अपनी जेठानी पूजा के साथ घर से बैंक जाने के लिए निकली थी। जब दोनों रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर के सामने पहुंचीं तो एक निजी बस ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी जेठानी पूजा सुरक्षित बच गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।
अन्य खबरें जानें-
Panipat में नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करने की मांग, हनुमान सभा के प्रतिनिधि विधायक से मिले



