Panipat में नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करने की मांग, हनुमान सभा के प्रतिनिधि विधायक से मिले

पानीपत, 12 अक्टूबर पानीपत में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने को लेकर हनुमान सभाओं के प्रतिनिधियों ने विधायक प्रमोद विज से मुलाकात…

पानीपत

पानीपत, 12 अक्टूबर

पानीपत में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने को लेकर हनुमान सभाओं के प्रतिनिधियों ने विधायक प्रमोद विज से मुलाकात की। उन्होने कहा कि नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दौरान श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हैं और व्रत करते हैं। ऐसे पवित्र समय पर मीट की दुकानें खुलना लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करने की मांग

हनुमान सभाओं के प्रतिनिधियों ने विधायक से मांग की है कि नवरात्रि के दौरान शहरी औऱ ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मीट की दुकानें बंद रखी जाएं।नवरात्रि का त्योहार लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए हमारी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इन दिनों मीट की दुकानें बंद रहें।

विधायक ने दिया आश्वासन

विधायक ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें नहीं खुलेंगी।विधायक के आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधियों को भरोसा हुआ। इस दौरान विधायक प्रमोद विज ने SP को फोन कर आग्रह किया कि नवरात्रि की दौरान मीट की दुकानें बंद रहे। विधायक ने कहा कि हनुमान सभाओं की मांगें जायज हैं और वें उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाकर रहेंगे।

अन्य खबरें जानें-

ਦੇਸ਼ ਭਰ ‘ਚ ਮੁਹਿੰਮ, ਖਾਪ ਪੰਚਾਇਤ ਨਾਲ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨਾਮ ਮੰਗ ਪੱਤਰ “ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਰਿਹਾਅ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *