Weather takes a turn in Himachal: 9 डिग्री तक लुढ़का तापमान, बर्फबारी-बारिश का अलर्ट जारी

 शिमला, 12 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पिछले दो तीन दिन से प्रदेश…

हिमाचल

 शिमला, 12 अक्टूबर

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पिछले दो तीन दिन से प्रदेश में मौसम हल्का खराब रहा, जिसके चलते के तापमान में 8 से 9  डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 6 से 9 डिग्री की  गिरावट आई है। अगले तीन दिन भी मौसम खराब बने रहने संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मंडी, शिमला और सिरमौर में आंधी के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा का अलर्ट है। 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा और हिमपात की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 16 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ और सामान्य होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को ऊंचे इलाकों में न जाने और किसानों को फसलों के बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

अन्य खबरें जानें-

Bomb threat in Noida: 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *