सिरसा, 9 अक्टूबर
सिरसा के कालांवाली के गांव जगमालवाली में वर्मा मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली गोलियां और कैप्सूल मिलने का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से मामले में कार्रवाई की जा रही है।
100 ट्रामाडोल और 100 सिग्नोर कैप्सूल बरामद
ड्रग्स विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ठ ने बताया कि विभाग की टीम रूटीन जांच अभियान के तहत मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी। इस दौरान एक व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान करीब 100 ट्रामाडोल की गोलियां और लगभग 100 सिग्नोर कैप्सूल मिलने की जानकारी सामने आई है।
दवा बिक्री में गड़बड़ी पर एक्शन
ड्रग्स विभाग के अधिकारी ने मेडिकल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी मेडिकल स्टोर निर्धारित नियमों के अनुसार चलाए जाएं। दवाइयों की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर विभाग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।
नशा तस्करों पर सख्ती जारी रहेगी
कालांवाली थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाती रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे की अवैध बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें और नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें।
अन्य खबरें जानें –
Kurukshetra में सब्जी मंडी में धान डालने पर हंगामा, आढ़तियों ने मंडी पर लगाया ताला, सड़क की जाम



