कुरूक्षेत्र, 7 अक्टूबर
कुरूक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा पुलिस को नशा मुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।पुलिस ने 250 ग्राम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसपाल निवासी रजौली, अंबाला के रूप में हुई है।
बरेली से सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी को भी बरेली से गिरफ्तार किया है। बरेली से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहन लाल के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें-
19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक



