Palwal में अनाज मंडियों का खाद्य मंत्री ने किया दौरा, बोले- किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

पलवल, 7 अक्टूबर पलवल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया और फसल खरीदने की प्रक्रिया का…

पलवल

पलवल, 7 अक्टूबर

पलवल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया और फसल खरीदने की प्रक्रिया का जायजा किया। मंत्री ने मंडियों पर काटे जा रहे गेट पासों को बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। इसके पश्चात अटल कैंटीन का दौरा कर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंडी में पीने के स्वच्छ पानी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी

मंत्री ने कहा कि मंडी में 1509 की आवक लगातार हो रही है। मंडी में अभी तक 1 लाख 45 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने धान की सुचारू रूप से खरीद करने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान की खरीद के दौरान किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।राजेश नागर ने कहा कि मंडी में 1509 धान का रेट काफी अच्छा मिल रहा है। जिसे लेकर किसान खुश नजर आ रहे है।

फसल का उचित मूल्य देगी सरकार

मंत्री ने कहा कि मंडी में धान की फसल लेकर आने वाले किसानों का एक एक दाना खरीदा जाएगा। सरकार द्वारा किसानों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान मंडी में फसल को साफ सुथरा कर व सुखाकर लाए ताकि किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल सके।

अन्य खबरें जानें-

Ajay Chautala thundered in Bhiwani: चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ED-CBI सरकार के इशारे पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *