अजनाला , 5 अक्टूबर
पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को साफ़ और शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए ‘घर-घर नहरी पानी‘ (हर घर तक नहर का पानी) योजना की शुरूआत की है। इसी योजना के तहत अमृतसर ज़िले में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
अमृतसर के कंडोवाली गाँव में बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज उद्घाटन किया गया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और कुलदीप सिंह धालीवाल इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
इस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के ज़रिए लगभग 167 गाँवों के घरों तक नहर का पानी पहुँचाया जाएगा।इस प्रोजेक्ट के तहत रोज़ाना लगभग 39 मिलियन लीटर पानी को ट्रीट करके लोगों तक पहुँचाने की योजना है। इससे अजनाला, मजीठा और फतेहगढ़ चूड़ियाँ ब्लॉक में आने वाले गाँवों को फ़ायदा होगा।
सरकार का मकसद गाँवों के हर घर तक साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी पहुँचाना और लोगों को पानी से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाना है।कंडोवाली में आज इस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन से इलाके के 167 गाँवों के लोगों को सीधे तौर पर फ़ायदा होने की उम्मीद है।
अब यह देखना होगा कि इस सरकारी योजना के तहत गाँवों के हर घर तक नहर का पानी कितनी जल्दी पहुँचता है और साफ़ पीने के पानी की समस्या को लेकर लोगों को इससे कितनी राहत मिलती है।
अन्य खबरें जानें –
Every Mother & Sister Is Brand Ambassador Of Mawan Dheeyan Satkar Yojna: CM Bhagwant Singh Mann



