Nurses protest in Gurugram :नई ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में 2 घंटे की पेन-डाउन हड़ताल, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम

गुरुग्राम , 5 अक्टूबर गुरुग्राम साइबर सिटी के सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। नर्सिंग…

गुरुग्राम

गुरुग्राम , 5 अक्टूबर

गुरुग्राम साइबर सिटी के सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल का कारण सरकार की नई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और पिछले डेढ़ साल से रोके गए वाशिंग अलाउंस को लेकर है ।इस विरोध प्रदर्शन के तहत नर्सिंग कर्मचारी रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर बैठ गई हैं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को इस हड़ताल से बाहर रखा गया है, जिसके लिए हर यूनिट में सांकेतिक रूप से एक-एक नर्स व वार्ड बाय को तैनात किया गया है।

ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन

नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि सरकार द्वारा लागू की जा रही ट्रांसफर पॉलिसी पूरी तरह से अव्यावहारिक है। इसमें 5 साल एक ही स्टेशन पर सेवा देने के बाद अनिवार्य तबादले का प्रावधान किया गया है। नर्सिंग कैडर में करीब 98% महिलाएं हैं, जो नाइट ड्यूटी और शिफ्टिंग सेवाओं में तैनात रहती हैं। दूर-दराज के स्टेशनों पर तबादला होने से उनका पारिवारिक और पेशेवर जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। इसके अलावा, कर्मचारी संघ की मांग है कि तबादला नीति को केवल इच्छुक विलिंगकर्मचारियों पर ही लागू किया जाए।नर्सिंग अधिकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस नीति को तैयार करने से पहले उनके एसोसिएशन से कोई सुझाव या वार्ता नहीं की गई।

सरकार को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

इसके अलावा DG कार्यालय और NIC से बार-बार पत्राचार के बावजूद उनका डेढ़ साल पुराना वाशिंग अलाउंस लागू नहीं किया जा रहा है। हड़ताल पर बैठी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिनों के भीतर सरकार ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो वे आगामी दिनों में अपनी रणनीति तैयार कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

अन्य खबरें जानें –

Supreme Court ने CEC को निलंबित करने की मांग की खारिज, चुनाव आयोग से मांगा जवाब, एक हफ्ते में जवाब तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *