इंडोनेशिया, 4 अक्तूबर
इंडोनेशिया में रविवार सुबह-सुबह धरती भूकंप के झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। NCS के अनुसार भूकंप सुबह 5 बजे आया। जिसका केन्द्र जमीन के 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जिस समय भूकंप आय़ा, उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों में हडकंप मच गया औऱ लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नही आई है।
अगस्त में भूकंप ने मचाई थी तबाही
इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील माना जाता है। इंडोनेशिया में अगस्त महीने में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। 15 अगस्त को ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था , जिसके चलते 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1600 से अधिक लोग घायल हुए थे।24 अगस्त को 6.4 तीव्रता और 18 अगस्त को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
अन्य खबरें जानें –
किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क


