नागोया, 4 अक्तूबर
एशियन गेम्स 2026 का आज भव्य समापन होने जा रहा है। भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।जिसके चलते भारत ने मेडल टैली में चौथे स्थान हासिल किया है।एशियन गेम्स 2026 में 500 भारतीय खिलाड़ियों ने 43 इंवेंट में हिस्सा लिया था। भारतीय दल ने कुल 85 पदक अपने नाम किए हैं। जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे बेहतर प्रदर्शन भारतीय खिलाडियों ने साल 2023 की एशियन गेम्स हांगझोऊ में किया था ,जहां भारतीय दल ने 106 मेडल अपने नाम किए थे।
आखिरी दिन में आए 5 गोल्ड
एशियन गेम्स के आखिरी दिन यानि कि 3 अक्तूबर को खिलाडियो ने 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।तीरंदाजी में कुमकुम मोहेद ने महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गोल्फ में प्रणवी ने महिलाओं के व्यक्तिगत इंवेंट में देश के खाते में गोल्फ का पहला गोल्ड डाला।कुश्ती में अमन सहरावत ने 57 किग्रा के फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम औऱ पुरुष हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 2002 के बाद यह पहली बार हुआ कि महिला एथलीटों ने पुरुषों से ज्यादा गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।
किस खेल में मिले कितने पदक?
भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 24 पदक देश की झोली में डाले। उसके बाद शूटिंग में 15 पदक आए।आर्चरी इंवेंट में खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 5 गोल्ड जीते।क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी में भारत की दोनों टीमें महिला और पुरुष टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है।यह पहली बार हुआ है। 7 खेलों में LA 2028 ओलंपिक का कोटा भी दांव पर था। जिसे भारत की हॉकी की दोनों टीमें पुरूष और महिला ने हासिल कर लिया। तीरंदाजी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम और महिला व्यक्तिगत रिकर्व कुमकुम मोहेल ने भी ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया।
समापन समारोह में नीरू ढांढा होंगी ध्वजवाहक
एशियन गेम्स 2026 का समापन समारोह आज दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। समापन समारोह की ध्वजवाहक नीरू ढांढा होगी। जिसने महिला ट्रैप में भारत को पहला गोल्ड दिलवाया है। इसके अलावा नीरू ने मिक्स्ड ट्रैप में गोल्ड और महिला ट्रैप टीम में सिल्वर मेडल जीता है। कुल 3 पदक उन्होने अपने नाम किए हैं। एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण DD स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है और SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।
अन्य खबरें जानें –
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 256वां दिन: पंजाब पुलिस ने 592 स्थानों पर छापेमारी की; 275 गिरफ्तार



