Asian Games 2026 Hockey Final: भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता , LA ओलंपिक का टिकट किया पक्का

नागोया, 3 अक्तूबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरष हॉकी टीम ने गोल्ड फाइनल मुकाबला 5-1 से जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय पुरूष हॉकी टीम…

एशियन गेम्स

नागोया, 3 अक्तूबर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरष हॉकी टीम ने गोल्ड फाइनल मुकाबला 5-1 से जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय पुरूष टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2026 के लिए भी सीधा क्वालीफाई कर लिया। भारतीय पुरूष टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीता है।

यह एशियन गेम्स में पहली बार हुआ जब महिला-पुरूष दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है। महिला हॉकी ने फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर 44 साल का सूखा खत्म किया था।

भारतीय टीम ने लगाई गोलों की झंड़ी

हॉकी के फाइनल मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पहला गोल दागा।उसके बाद जुगराज सिंह ने 23वें मिनट ,हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा। शिलानंद लाकड़ा ने 54वें मिनट में फील्ड गोल किया। आखिरी 57वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा। मलेशिया की ओऱ से एकमात्र गोल 14वें मिनट में शेलो सिलवेरियस ने किया।

एशियन गेम्स में भारत ने जीता पांचवी बार गोल्ड

हॉकी के पूरे टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 12 गोल किए। हरमनप्रीत सिंह लगातार दो बार एशियन गेम्स मे गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।मनप्रीत सिंह तीन एशियन गेम्स 2014, 2023, 2026 में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पांचवी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।इससे पहले टीम 1966 ,1998 , 2014 और 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।

अन्य खबरें जानें –

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰੀ ਖੁਰਾਕ ਤੇ ਜਨਤਕ ਵੰਡ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪੱਤਰ, ਸਟੋਰੇਜ ਲਈ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ ਨਾ ਹੋਣ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *