Asian Games 2026: आज भारत-पाक क्रिकेट फाइनल में महामुकाबला, पुरुष हॉकी टीम की भी गोल्ड पर नजर

नागोया, 3 अक्तूबर एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बहुत खास है।आज बहुत से खेलों का फाइनल मुकाबला खेला…

एशियन गेम्स

नागोया, 3 अक्तूबर

एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बहुत खास है।आज बहुत से खेलों का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है औऱ बहुत से खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे।आज का सबसे अहम मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का फाइनल मुकाबला है।भारतीय पुरूष हॉकी टीम का भी फाइनल मुकाबला मलेशिया से होगा।

क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान में भिडंत

एशियन गेम्स 2026 के पुरूष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी। भारतीय टीम की नजर लगातर दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने पर होगी।यह महामुकाबला भारतीय समयनुसार 10 बजे शुरु होगा, जिसका टॉस आधे घंटे पहले 9.30 बजे होगा।एशियन गेम्स क्रिकेट के इतिहास मे दोनों टीमे पहली बार आमने-सामने होंगी।

गोल्फ में देश की झोली में आए 2 मेडल

एशियन गेम्स में गोल्फ से देश की झोली में दो मेडल आए हैं। प्रणवी उर्स ने महिला इंवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।आखिरी क्षणों में सिंगापुर और चीन की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। एशियन गेम्स मे गोल्फ में व्यक्तिगत इंवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

भारत की महिला टीम ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। प्रणवी उर्स ,दीक्षा डागर औऱ अदिति अशोक की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।

कुमकुम मोहेद ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स के रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमकुम मोहेद ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी को हराया।कुमकुम ने इस साल एशियन गेम्स में डेब्यू किया है और कुल तीन पदक अपने नाम किए।महिला टीम और महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड औऱ मिक्सड टीम में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

एशियन गेम्स में भारत के 200 गोल्ड मेडल पूरे

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के कुमकुम के मेडल के साथ ही 200 गोल्ड मेडल पूरे हो गए।देश की झोली में अब तक 856 पदक जिसमें 201 गोल्ड ,263 सिल्वर और 392 कांस्य पदक आए हैं।

पुरुष हॉकी की नजर गोल्ड पर

आज  पुरूश हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला भारत औऱ मलेशिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय पुरूष हॉकी टीम की नजरें गोल्ड मेडल जीतकर LA 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर होंगी। हॉकी का फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे जापान के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला जाएगा।

रग्बी के मुकाबले में भारत ने मलेशिया को हराया

भारतीय महिला रग्बी टीम ने सिंगापुर को 22-5 से हराया। यह मुकाबला 5वें से 8वें स्थान के लिए खेला गया था।भारतीय टीम अब दोपहर को अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

पुरूष क्रिकेट में श्रीलंका ने बांग्लादेश की टीम को 63 रनों से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।इसके अलावा कुश्ती में आज अमन सहरावत औऱ अंतिम पंघाल में मेडल की उम्मीद है।कुल मिलाकर आज के दिन भारतीय खिलाडियों के कईं अहम मुकाबले होने हैं और खिलाड़ियों की नजर गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी।

अन्य खबरें जानें –

आज से शुरू होगा WCL 2026, युवराज-गेल-अफरीदी समेत दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा , 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *