दिल्ली, 3 अक्तूबर
युवराज सिंह ,क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और AB de विलियर्स समेत कईं क्रिकेट दिग्ग्ज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स यानि कि WCL के सीजन 3 में खेलते दिखाई देंगे। WCL आज से शुरू होने जा रहा है , जो 18 अक्तूबर तक होगा।यह पहली बार है कि यह टूर्नामेंट के मैच इंग्लैंड से बाहर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएगें। इस टूर्नामेंट में सभी मुकाबले टी20 फार्मेट में खेले जाते हैं।
टूर्नामेंट में होंगे कुल 24 मैच
इस सीजन WCL में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं, पहली बार बांग्लादेश की टीम इसमें हिस्सा ले रही है।पूरे टूर्नामेंट में कुल 24 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में हर टीम कुल 6-6 मैच खेलेगी औऱ 4 टॉप टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। सेमीफाइनल 16 अक्तूबर औऱ फाइनल 18 अक्तूबर को शारजाह के स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान 10 अक्तूबर को
WCL 2026 का पहला मैच 3 अक्तूबर को इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीट खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की भिडंत 10 अक्तूबर को होगी। यह मुकाबला दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा।यह मैच भारतीय समयनुसार रात 9 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में जिस दिन दो मुकाबले होंगे पहला मुकाबला शाम 5 बजे औऱ दूसरा मुकाबला रात 9 बजे होगा।
इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से युवराज सिंह य क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वॉर्नर एबी डिविलियर्स और इरफान पठान जैसे दिग्गज खेलते नजर आएंगे।
WCL के पहले सीजन में इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था और दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियन बनी थी। WCL 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर लाइव आएंगे, जबकि डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगी।

