सिरसा, 1 अक्तूबर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था के स्थल श्री बाबा तारा जी कुटिया में आज सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं धर्म प्रचारक इंद्रेश उपाध्याय महाराज पहुंचे। कुटिया प्रांगण में पधारने पर उन्होंने सबसे पहले श्री बाबा तारा जी की पवित्र समाधि के दर्शन किए और नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सपरिवार कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय जी का भव्य अभिनंदन और स्वागत किया। मुलाकात के दौरान गोबिंद कांडा ने श्री बाबा तारा जी की कठिन तपस्या, साधना और उनके चमत्कारों को लेकर कथा व्यास इंद्रेश महाराज से भावपूर्ण चर्चा की।
धार्मिक व्यवस्थाओं की सराहना
श्री बाबा तारा जी की अलौकिक महिमा से अभिभूत होकर कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि श्री तारकेश्वरम धाम में प्रवेश करते ही साक्षात् बाबा तारा जी की दिव्य और अलौकिक उपस्थिति का अनुभव होता है। उन्होंने कुटिया की भव्यता, स्वच्छता और वहां की सुंदर धार्मिक व्यवस्थाओं की दिल खोलकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने बाबा जी के शिष्यों हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और मुख्य सेवक गोबिंद कांडा को इस भव्य व्यवस्था और सेवा भाव के लिए साधुवाद दिया।
सिरसा में होगा दो महाकथाओं का आयोजन
सिरसा के श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी और खुशी की बात यह रही कि कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय ने मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के विशेष निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर किया। अब आगामी जुलाई माह में श्री बाबा तारा जी कुटिया के पावन प्रांगण में इंद्रेश महाराज के श्रीमुख से कथा का आयोजन किया जाएगा।
इंद्रेश उपाध्याय जी द्वारा निमंत्रण स्वीकार किए जाने पर मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जुलाई में होने वाली यह कथा सिरसा और आसपास के सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत पुण्यदायी और ऐतिहासिक अवसर होगी। कुटिया में ही फरवरी माह में महाशिवरात्रि पर सुप्रसिद्ध शिव कथा मर्मज्ञ पंडित प्रदीप मिश्रा भी शिव महापुराण कथा करेंगे।
अन्य खबरें जानें –
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਦਿਨ-ਦਹਾੜੇ ਕੱਪੜਿਆਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਵਾਰਦਾਤ: ਮਹਿਲਾ ਦੀਆਂ ਚੂੜੀਆਂ ਉਤਾਰ ਕੇ ਲੈ ਗਈਆਂ ਸਨੈਚਰ



