नागोया, 1 अक्तूबर
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।अब भारतीय टीम का फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान की टीम के साथ 3 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आइची प्रीफेक्चुरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा।पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
ईशान किशन औऱ सूर्यवंशी ने किया कमाल
श्रीलंका की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ईशान किशन ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली।वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए।इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाया।
श्रीलंका की टीम 45 रन पर ढेर
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 9.5 ओवर में 45 रनों पर ही सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल ने 2 औऱ अभिषेक शर्मा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी रन-आउट हुए।
अब फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
अब एशियन गेम्स में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 3 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।भारतीय समयनुसार मैच सुबह 10 बजे आइची प्रीफेक्चुरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा।
अन्य खबरें जानें –


