तरनतारन, 1अक्तूबर
पंजाब सरकार द्वारा आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की तीसरी किस्त जारी की जाएगी।जिसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद तरनतारन के गोइंदावाल साहिब की दाना मंडी से जारी करेंगें।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाभार्थियों से बात भी करेंगे।
क्या है योजना ?
पंजाब सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलता है।एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं है और योजना से मिलने वाली राशि सीधे बैंक अकाउंट में आती है।योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाती है।
अन्य खबरें जानें –
Mohinder Bhagat directs officers to prioritise issues of ex-servicemen


