दिल्ली, 1 अक्तूबर
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए खूनी संघर्ष में भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर 174 यात्रियों की जान बचाई थी।उनके इस साहसिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी तारीफ की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया हीरो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”
क्या है पूरा हादसा ?
बीते कल बुधवार को FZ1073 को फ्लाउट की कॉकपिट में दो पायलटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सह-पायलट ने फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की और कैप्टन स्मित मच्छार पर पॉकेट-नाइफ हमला कर उन्हें घायल कर दिया।इसके साथ फ्लाइट के सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया।इसी दौरान फ्लाइट दो मिनट में 17,400 फीट नीचे आ गई और इमरजेंसी कोड 7700 और हाईजैक कोड 7500 भेजे गए। विमान में जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया , जिसके बाद यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया।
इजरायली यात्री यानिव हयून भी बने हीरो
इस पूरी घटना में इजरायली यात्री यानिव हयून ने बड़ी बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को पकड़कर कॉकपिट से बाहर निकाला। PM नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो बताया और उनसे मुलाकात की।
फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। कैप्टन स्मित मच्छार का वहीं अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल जांटच एजेंसियां इस पूरे हमले की मंशा की जांच कर रही हैं।
अन्य खबरें जानें –



