नागोया, 30सितंबर
एशिय़न गेम्स 2026 में 11वें दिन की शुरूआत भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर की।तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।ज्योति, पृथिका प्रदीप,चिकिता तनिपर्थी और सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में 24 शॉट में से 22 पर परफेक्ट 10 निशाना लगाकर गोल्ड मेडल जीत लिया।भारतीय शूटरों ने लगातार इस इवेंट में दूसरी बार गोल्ड जीता है।
मैडल टैली में देश 9वें स्थान पर
एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह 7वां गोल्ड मेडल है।इसी के साथ देश की झोली में आए कुल मेडलों की संख्या 53 हो गई ,जिसमें 7 गोल्ड, 21 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं। मेडल टैली में इस समय भारत 9वें स्थान पर है। एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 24 मेडल आए हैं ओर शूटिंग ने 14 मेडल दिलाएं है। कबड्डी में दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल और स्क्वॉश में 3 पदक आए हैँ।
आज खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले
आज भारतीय खिलाड़ी अनेक खेलों में कड़ी चुनौती पेश करेंगे। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन 75किग्रा और प्रिया घनघस 60किग्रा के सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकबला दोपहर 3.30 बजे साउथ कोरिया के साथ होगा।इसके अलावा तीरंदाजी, शूटिंग और कुश्ती में भी भारत के पास मेडल के कई मौके हैं।

