अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स के जवानों पर फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल

 चांगकांग, 29 सितंबर अरूणाचल प्रदेश के चांगकांग जिले में मंगलवार सुबह कुछ उग्रवादियों ने असम राइफल्स पर हमला कर दिया। असम राइफ्लस की टीम उस…

असम राइफल्स

 चांगकांग, 29 सितंबर

अरूणाचल प्रदेश के चांगकांग जिले में मंगलवार सुबह कुछ उग्रवादियों ने असम राइफल्स पर हमला कर दिया। असम राइफ्लस की टीम उस समय गश्त पर थी,जिस दौरान यह हमला हुआ। इस हमले में 42 वर्षीय हवलदार जानखोकाई कुकी शहीद हो गए और अन्य 4 जवान घायस हो गए।

उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे के करीब हुई। उस समय 21 असम राइफल्स के जवान गश्त पर थे, जहां सीमा पर बाड़  लगाने का काम चल रहा था। तभी उग्रवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।घायल जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी

असम राइफल्स पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

अन्य खबरें जानें-

Anganwadis join Punjab’s Yudh Nashean Virudh as Nasha Mukti Mitras

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *