Sirsa में निकाली भव्य कलश यात्रा ,भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, 5 अक्तूबर को होगा हवन यज्ञ

सिरसा, 29 सितंबर सिरसा में बाबा श्योराम जन्मस्थली पर आयोजित श्रीमद भगवत कथा के उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर 1.15 बजे…

सिरसा

सिरसा, 29 सितंबर

सिरसा में बाबा श्योराम जन्मस्थली पर आयोजित श्रीमद भगवत कथा के उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर 1.15 बजे कलश यात्रा बाबा बिहारी की समाधि से शुरू हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीतों के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयघोषों से गूंज उठा। कईं स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

विधिवत शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

विभिन्न स्थानों से होते हुए कलस यात्रा बाबा श्योराम जन्मस्थली पर पहुंचीं जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

5 अक्तूबर को होगा हवन यज्ञ और भंडारा

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों और धार्मिक जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण बना दिया। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। 5 अक्तूबर 2026, सोमवार प्रात: 9.15 बजे डेरा परिसर में हवन यज्ञ व भंडारा होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार कथा स्थल पर आकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

अन्य खबरें जानें-

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਸ਼ਰੀਫਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਪਰਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਉੱਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ: ਵਿਆਹ ਅਤੇ ਨਿੱਜੀ ਸਬੰਧਾਂ ਦੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਬਣੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਵਜ੍ਹਾ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *