Asian Games 2026: ईशा सिंह ने जीता शूटिंग में सिल्वर मेडल, पिंकी को कुराश में कांस्य, देश की झोली में आए 39 मेडल

नागोया, 28 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल और अपने नाम कर लिए।इसी के साथ कुल मेडलों…

एशियन गेम्स

नागोया, 28 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल और अपने नाम कर लिए।इसी के साथ कुल मेडलों की संख्या 39 हो गई है।शूटर ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया औऱ पिंकी बलहारा ने 78 किग्रा कुराश में कांस्य पदक अपने नाम किया।

ईशा सिंह ने शूटिंग में जीता सिल्वर पदक

शूटिंग में ईशा सिंह मामूली अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई।मेडल के लिए ईशा को 5 शूट-ऑफ का सामना किया , जिसमें से 3 पर सटीक निशाने लगाकर सिल्वर पदक अपने नाम किया। चीन की खिलाडी शियाओ ने गोल्ड मेडल जीता।

पिंकी को कुराश में कांस्य पदक

पिंकी बलहारा ने महिलाओं की 78 किग्रा कुराश में कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पिंकी को दक्षिण कोरिया की मो सुमिन से 0-5 से  हार का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट में बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा भारत-पाक

बारिश के कारण आज क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए।भारत और अफगानिस्तान का मैच आज लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच का टॉस भी नहीं हो सका। ICC T20 रैंकिंग भारत की बेहतर होने के कारण सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है।

पाकिस्तान और हांगकांग का मैच भी बारिश  के कारण रद्द हो गया और बेहतर रैंकिंग होने के कारण पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। भारत की टीम अब श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से मैच खेलेगा।

बॉक्सिंग में लवलीना ने किया मेडल पक्का

बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा में साउथ कोरिया की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ देश के लिए एख ओर मेडल भी पक्का कर लिया।

पीवी सिंधु भी हुई बाहर

भारत की दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एशियन गेम्स के विमेंस सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में चीन की चेन यूफेई से हारकर बाहर हो गईं।

अन्य खबरें जानें-

पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. बहुल 3,763 गांवों को ‘आदर्श गांव’ बनाने की बड़ी पहल; विकास कार्यों के लिए 201 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *