Asian Games 2026: देश के खिलाडियों का कबड्डी में कमाल, दोनों टीमों ने जीता गोल्ड मेडल, देश के खाते में आए 28 मेडल

नागोया, 26 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। भारतीय कबड्डी की दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास…

एशियन गेम्स

नागोया, 26 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। भारतीय कबड्डी की दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों टीमों ने फाइनल मुकाबले में ईरान की टीम को हराकर गोल्ड मेडस पर कब्जा किया।

पुरूष कबड्डी टीम ने 40-34 से ईरान को हराया

पुरूष कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान की टीम क 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पहले हाफ में ईरान ने बढ़त हासिल की लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने शानदार वापिसी की।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान की टीम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।महिला टीम ने ईरान की टीम को 37-34 से हराया था।

देश के खाते में आए 4 गोल्ड , कुल 28 मेडल

एशियन गेम्स में देश के खाते में आय़ा यह चौथा गोल्ड मेडल है।इससे पहले महिला क्रिकेट टीम , शूटिंग मिक्स्ड टीम,  महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।इस जीत के साथ देश की झोली मे आए कुल मेडलों की संख्या 28 हो गई है।मेडल टैली में इस समय भारत 10वें स्थान पर है।

अन्य खबरें जानें –

Asian Games 2026: देश के खिलाडियों का कबड्डी में कमाल, दोनों टीमों ने जीता गोल्ड मेडल, देश के खाते में आए 28 मेडल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *