तेहरान, 26 सितंबर
ईरान में मध्य मरकजी प्रांत में आज एक बस पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 24 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है।बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
ड्राइवर की नींद बनी हादसे की वजह
शुरूआती जांच में सामने आय़ा कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ है।ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस सड़क पर पलट गई। हालांकि यह हादसे के समय बस में कितने यात्री थे और बस कहां जा रही थी यह स्पष्ट नही है।
पुलिस की जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एंव बचाल दल मौके पर पहुंचा। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।कईं लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
बता दें कि सितंबर महीने के शुरूआत में भी एक फ्यूल टैंकर ने कईं वाहनों को टक्कर मार दी थी।जिसके बाद तेज धमाके से 11 लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल हुए थे।
अन्य खबरें जानें –
Vigilance Bureau nabs Private Passport Agent red handed accepting bribe of Rs 20,000/



