Asian Games 2026: शूटिंग में कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल, 50m राइफल टीम को सिल्वर पर कब्जा

नागोया, 25 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में आज के दिन की शुरूआत देश के खिलाड़ियों के लिअए शानदार रही।10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम के…

एशियन गेम्स

नागोया, 25 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में आज के दिन की शुरूआत देश के खिलाड़ियों के लिअए शानदार रही।10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम के मुकाबले में कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।शूटिंग के मुकाबले में देश के खाते में आया यह पहला गोल्ड मेडल है।

484.6 अंकों के साथ तोड़ा एशियन रिकॉर्ड

कमलजीत और सुरूचि की जोड़ी ने मुकाबले में शुरूआत से दबदबा बनाए रखा। भारतीय जोड़ी ने  484.6 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया औऱ साथ ही साथ एशियन रिकार्ड अपने नाम किया।इससे पहले यह रिकार्ड उज्बेकिस्तान के नाम फरवरी में 481.3 अंको का था। भारतीय जोड़ी विश्व रिकार्ड तोड़ने से भी सिर्फ 3.8 अंक दूर है।

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम को सिल्वर मेडल

देश के खाते में शूटिंग में दूसरा मेडल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरूष टीम इंवेट में आया।नीरज कुमार, रूद्राक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।इन दो मेडलों के साथ भारत ने एशियन गेम्स में शूटिंग में कुल 10 मेडल जीत लिए हैं।

कबड्डी में नेपाल को हराकर भारत फाइनल में

भारत की महिला कबड्डी टीम ने  नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारत का दबदबा कायम रहा और टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत की मेडल टैली में बड़ा उछाल

इन दो मेडलों के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत की मेडल टैली में भी उछाल आया है।देश के खाते में अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और  9 कांस्य पदक आए हैं। भारत मेडल टैली में 12वें नंबर पर पहुंच गया है।

मेडल की आज और उम्मीदें

एशियन गेम्स में भारत के आज कईँ अहम मुकाबले हैं। भारत की महिला हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 3-1 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। वेटलिफ्टिंग में दोपहर 1.30 बजे सेराम निरुपमा देवी 61 किग्रा का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी। महिला शॉट पुट खिलाडी मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन दोपहर 3:35 बजे फाइनल खेलेंगी। सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल शाम 4:33 बजे महिला पोल वॉल्ट फाइनल में उतरेंगी। एथलेटिक्स में शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में और 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे, क्वालिफाई करने पर 6:50 बजे फाइनल में दौड़ेंगे।

अन्य खबरें जानें –

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਵਲੋਂ ਬਲਾਤਕਾਰ ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾ ਪ੍ਰਤੀ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਅਤੇ ਇਤਰਾਜ਼ਯੋਗ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪਹਿਚਾਣ ਜਨਤਕ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਨੋਟਿਸ ਲਿਆ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *