Asian Games 2026: शूटिंग में रजिया-माहेश्वरी-पारिनाज की तिकड़ी ने जीता कांस्य पदक, मनु भाकर पदक से चूकी

नागोया, 23 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।भारतीय शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ओर कांस्य  पदक …

एशियन गेम्स

नागोया, 23 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।भारतीय शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ओर कांस्य  पदक  अपने नाम किया। रजिया ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान और पारिनाज धालीवाल की तिकड़ी जोडी ने 331 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।देश के खाते में आया यह 8वां मेडल है।शूटर मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही।

शूटर्स ने दिलवाए सबसे ज्यादा मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटरों ने सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम किए हैँ। देश की झोली में आए 8 में से 6 मेडलों में शूटरों का योग्दान रहा है।भारतीय शूटर्स इस बार मेडल टैली में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं।आज का दिन खिलडियों के लिए अहम रहने वाला है। आज भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए कई इवेंट्स में  उतरेंगे।

वेटलिफ्टिंग में गोल्ड की उम्मीद

सुबह 10 बजे स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा में उतरेंगी।ज्ञानेश्वरी यादव भी 53 किग्रा में दोपहर 1.30 बजे मुकाबला खेलेंगी।

बैडमिंटन का सेमीफाइनल मुकाबला

सुबह 11.30 बजे पुरूष बैडमिंटन का सेमीफाइनल मुकाबला चीन से होगा।  भारतीय टीम मेडल तो पहले ही पक्का कर चुकी है , अब मुकाबला गोल्ड के लिए खेला जाएगा।

कबड्डी के मुकाबले

महिला कबड्डी टीम ने सुबह 8.30 बजे ईरान की टीम को  23-37  से हराया। एशियाई खेलों में यह लगातार दूसरी जीत है।भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला कल जापान से होगा। पुरूष टीम 9:40 बजे बांग्लादेश से भिड़ेगी।

महिला हॉकी टीम सुबह 11.30 बजे थाईलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। वुशु में रोशिबिना देवी दोपहर 2:30 बजे 60 किग्रा सेमीफाइनल में उतरेंगी।

अन्य खबरें जानें –

SWEET SUCCESS: PUNJAB’S FIVE COOPERATIVE SUGAR MILLS BAG NATIONAL AWARDS

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *