जमुई, 22 सितंबर
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा से छेडखाना मामले में तेजी करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी है। जख्मी हालत में आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।पुलिस ने आरोपी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो 19 सितंबर की है।जब नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त शाम करीब 7बजे घर वापिस लौट रहे थे। उसी वक्त कुछ लड़कों ने लड़के के साथ मारपीट की और लड़की के साथ छेडखानी शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने डर के चलते इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं करवाई। जब वहां मौजूद लोगों ने इस वारदात की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी।घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन मोड अपनाया। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के बाद अब तक 6 आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया।मुख्य आरोपी नंदन यादव का भी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया।
आरोपी का हाफ एनकाउंटर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में लाल गमछा पहने युवक ही मुख्य आरोपी नंदन यादव है। जो बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुडा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जब आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने आरोपी के बाएं पैर पर गोली चला दी।
पुलिस ने किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें से 3 आरोपी 30 से 35 साल के हैं और 3 आरोपी नाबालिग है।पुलिस ने मामला दर्ज कर SIT जांच तेज कर दी है।
120 सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक्शन
नाबालिग का वीडियो वायरल करने को लेकर भी पुलिस ने 120 सोशल हैंडल्स पर एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।इनमें 13 फेसबुक अकाउंट्स, 12 इंस्टाग्राम और 7 ट्विटर हैंडल्स की पहचान की गई है, जिनसे वीडियो को फैलाया गया था। पुलिस इन अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की तैयारी में है।
अन्य खबरें जानें-



