Ajnala पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, तीन गांवों के विकास के लिए 60 लाख की ग्रांट की घोषणा

अजनाला, 22 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अजनाला विधानसभा क्षेत्र के संसरा कलां गाँव में एक जन-संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री…

अजनाला

अजनाला, 22 सितंबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अजनाला विधानसभा क्षेत्र के संसरा कलां गाँव में एक जन-संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया और सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

60  लाख की ग्रांट की घोषणा

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संसरा कलां सहित तीन गाँवों में विकास कार्यों के लिए ₹60 लाख की ग्रांट की घोषणा की। बताया गया कि इस ग्रांट का इस्तेमाल स्थानीय ज़रूरतों के आधार पर गाँवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों और पंचायतों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जन-संवाद के दौरान, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी पहलों पर चर्चा की।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यंमत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और लोगों तक सीधे पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने का प्रयास कर रही है।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और पंजाब की पिछली राजनीति तथा विपक्ष के कामकाज को लेकर कई राजनीतिक टिप्पणियाँ कीं। मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार का ध्यान पंजाब के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने और विकास सुनिश्चित करने पर है।

सरपंच औऱ अन्य प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान, संसरा कलां और आस-पास के गाँवों के सरपंचों और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सरपंचों ने विकास ग्रांट के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि इन फंड्स से गाँवों में ज़रूरी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। गाँव में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियाँ पहले ही कर ली गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। दौरे के दौरान, लोगों ने अपनी समस्याएँ और माँगें भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

अन्य खबरें जानें-

Kurukshetra में किसानों ने धान खरीद की मांग को लेकर NH जाम करने का किया ऐलान, भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *