लगातार शर्मसार होती दिल्ली, करोलबाग में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, कालकाजी पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली, 22 सितंबर देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई। बीते कल दो सनसनीखेज वारदातों ने पूरे दिल्ली शहर को हिला…

दिल्ली

दिल्ली, 22 सितंबर

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई। बीते कल दो सनसनीखेज वारदातों ने पूरे दिल्ली शहर को हिला कर रख दिया।जहां एक 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है ,तो वहीं दूसरी ओर कालकाजी मंदिर के पास भी एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। दिल्ली पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है।

6 साल की मासूम के साथ करोलबाग में दरिंदगी

पहली वारदात देशबंधु गुप्ता रोड इलाके की है।जहां सोमवार शाम को 35 साल के आरोपी को 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंकित पीडित परिवार का परिचित बताया जा रहा  है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाकर पॉक्सो एक्ट और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद लोगों ने पुलिस चौंकी के बाहर प्रदर्शन भी किया।

कालकाजी मंदिर के पास पार्क में नाबालिग के साथ गैंगरेप

नाबालिग के साथ हैवानियत की यह वारदात कालकाजी मंदिर के पास पार्क में हुई। पीड़िता सोमवार शाम को अपने दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन करने आई थी।दर्शन करने के बाद दोनों पार्क में चले गए। तभी वहां तीन युवक आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया।आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़कर नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान 34 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस से भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगी। अभी आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के उसके दोनों साथियों को भी हिरासत में लिया है।पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

अन्य खबरें जानें-

If Opposition Parties Come To Power By Mistake, They Will Stop Free Electricity, Free Bus Travel For Women And ₹1,000 Sanman Rashi: CM Bhagwant Singh Mann

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *