जापान, 21 सितंबर
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय शूटिंग खिलाड़ियों ने सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मेडल अपने नाम किए। MMA में सूचिका ने सिंगापुर की तेओ हुई हून को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। अब देश के खाते में छह मेडल आ चुके हैं और पांच मेडल शूटिंग से आए है। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया।
हिमांशु ढिल्लों औऱ रूद्राक्ष पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक अपने नाम किया।
भारतीय खिलाड़ियों का शूटिंग में पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले ही दिन खिलाडियों ने शूटिंग में दो रजत मेडल अपने नाम किए थे। इलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था और सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा विनोद के साथ मिलकर इंवेट में सिल्वर मेडल जीता था।
टेबल टेनिस में भी खिलाडियों का दमदार प्रदर्शन जारी
भारतीय महिला खिलाडियों ने टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से ग्रुप-स्टेज में हरा कर टॉप स्थान हासिल किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइमल में किया प्रवेश
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।भारतीय खिलाडियों ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। अब 22 सितंबर को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। आज भारतीय पुरूष और महिला दोनों कबड्डी की टीमें अपने अभियान की शु


