चंडीगढ़, 18 सितबंर
चंडीगढ़ के मलोया में एक्टिवा चोरी के आरोप में लोगों ने दो युवकों को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांधकर उनकी पिटाई कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही PCR टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
दरअसल, मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की वारदात में चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। पुलिस जांच के दौरान एक्टिवा के मालिक तक पहुंची। मालिक ने बताया कि उसकी एक्टिवा बुधवार रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी।इसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर दो युवकों की पहचान की गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मौके पर बैठाकर रखा। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –+


