Collision in Sri Chamkaur Sahib: दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 5 स्कूली बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

श्री चमकौर साहिब ,18 सितंबर श्री चमकौर साहिब में नांगल-श्री आनंदपुर साहिब NH पर दो कारों की आमने – सामने की टक्कर हो गई। जिसके…

श्री चमकौर साहिब

श्री चमकौर साहिब ,18 सितंबर

श्री चमकौर साहिब में नांगल-श्री आनंदपुर साहिब NH पर दो कारों की आमने – सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते कार में सवार 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक कार नांगल से श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार श्री आनंदपुर साहिब से नांगल की ओर जा रही थी। भानुपली के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई कार में पांच स्कूली बच्चे सवार थे और उन्हें स्कूल ले जाया जा रहा था। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार में सवार पांचों बच्चे घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य खबरें जानें –+

Car fire in Ludhiana: चलती कार में लगी आग, युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान, कार जलकर राख

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *