IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से की बढ़त हासिल

दिल्ली ,16 सितंबर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का कल दूसरा मुकाबला खेला गया।दिल्ली के अरूण जेटली…

भारत

दिल्ली ,16 सितंबर

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का कल दूसरा मुकाबला खेला गया।दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए और भारतीय टीम को 160 रनों का लक्ष्य दिया।जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर  हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।

संजू सैमसन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

60 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की। अभिषेक शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली।इसके  बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने टीम को जीत दिलाई।

नीतीश रेड्डी ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया। जसप्रीत बुमराह ने पारी का पहला ओवर मेडन डाला। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम की। नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *