रोपड़ ,15 सितंबर
रूपनगर-मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धान की पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर के साथ एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पीछे से आ रहे एक टिपर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इसके बाद, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन आपस में टकरा गए।जिसके चलते सड़क पर भारी लंबा जाम लग गया।
धान की पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर अक्सर इस तरह सड़क हादसों का शिकार होते हैं। फिर भी, इन वाहनों पर सामान ढोने के लिए सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जाते । ये वाहन रोज़ाना रोपड़-मनाली हाईवे पर क्षमता से ज़्यादा सामान और तय ऊंचाई से ज़्यादा ऊंचाई के साथ चलते हैं, जिससे यात्रियों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है।
अन्य खबरें जानें –



