Bhiwani में विकास कार्य ,वार्ड 18-19 में 1 करोड़ से बनेगी गलियां, विधायक ने किया शिलान्यास

भिवानी, 12 सितंबर भिवानी शहर के विकास को गति देने और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 18,19 में…

भिवानी

भिवानी, 12 सितंबर

भिवानी शहर के विकास को गति देने और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 18,19 में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह तथा वार्ड पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने शनिवार को विधिवत नारियल तोडक़र लगभग 80 लाख से एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।  इस मौके पर वार्ड नंबर 19 के पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों और मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 80 लाख से एक करोड़ रुपये की लागत से सोमबीर जांगड़ा वाली गली से पीर बाबा तक और संजय प्रजापत वाली गली से नायकों वाली गली का निर्माण कराया जा रहा है।

पार्षद गोठवाल ने कहा कि नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप के सहयोग से वार्ड 19 में अधिकतर गलियों का निर्माण हो चुका है और कोई भी मुख्य गली कच्ची नहीं रहेगी। इन नई गलियों के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी।  इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि वार्ड 19 एवं आसपास के जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से गलियों का सुधार व निर्माण कराया जा रहा है।

अन्य खबरें जानें –

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा नगर परिषद मानसा के संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *