Women Asia Cup 2026: शेफाली का तूफान, दीप्ति की फिरकी का कमाल,बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

दुबई, 11 सितंबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश…

एशिया कप

दुबई, 11 सितंबर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुबई के क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में यह अहम मुकाबला खेला गया था। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 109 रन ही बना सकी।

भारतीय टीम की जीत में शेफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली। शानदार पारी के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। नंदनी शर्मा ने दो और श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली।

बांग्लादेश की टीम की ओर से शोर्ना अख्तर ने नाबाद 22 रन बनाए। कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए।लेकिन अंत में टीम 20 ओवरों में 109 रन ही बना सकी।

अब फाइनल में किससे होगी भिड़ंत?

इसी जीत के साख भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।आज यानि कि 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना 13 सितंबर को फाइनल में भारत से होगा।

भारतीय  टीम अब तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम ने थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।भारतीय टीम 7 बार अब तक खिताब अपने नाम कर चुकी है। अब हरमनप्रीत कौर की टीम की नजर अपने 8वें एशिया कप खिताब पर है।

अन्य खबरें जानें –

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से अज्ञात शव की पहचान में मदद मांगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *