Maharashtra के भंडारा में ट्रक से टकराई बोलेरो SUV, 3 मासूमों समेत 8 लोगों की मौत , 3 गंभीर रूप से घायल

भंडारा , 11 सितंबर महाराष्ट्र के भंड़ारा जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।हादसे में 3 मासूमों समेत 8 लोगों की मौत हो…

महाराष्ट्र

भंडारा , 11 सितंबर

महाराष्ट्र के भंड़ारा जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।हादसे में 3 मासूमों समेत 8 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर हुआ।नागपुर से रायपुर की ओर जा रही बोलेरो SUV की टक्कर ट्रक से हो गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

दो JCB की मदद से निकाली गई बोलेरो

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची। बोलेरो कार ट्रक के अंदर फंस गई थी,जिसे JCB की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसा किन कारणों से हुआ है।

बता दें कि महाराष्ट्र के नांदड़ा में भी एक दिन पहले सड़क हादसे में यात्री वैन और ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की मौत हुई थी और 8 लोग घायल हुए थे। लगातार दो दिनों में महाराष्ट्र में हुए इन सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *