Women’s Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

चीन, 10 सितंबर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 19-0 से बड़ी जीत…

महिला हॉकी

चीन, 10 सितंबर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 19-0 से बड़ी जीत दर्ज की। यह मुकाबला चीन के मोकी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल के इस मैच में शूरूआत से ही दबदबा बनाए रखा और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के ग्रुप मैच के मुकाबले में जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। अब टीम खिताब से महज दो कदम ही दूर है। सेमीफाइनल और फाइनल जीतने पर भारतीय टीम लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकती है।

भारतीय महिला टीम ने शुरूआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। मैच के सातवें मिनट पर पूजा साहू ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके दो मिनट बाद रोशनी ऐंड ने स्कोर 2-0 कर दिया।इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोलों की झंड़ी लगा दी। पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम 5-0 से बढ़त मिली।दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार गोल किए। हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने 10-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने आक्रामक रूख अपनाया।पूजा ने गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।भारतीय टीम ने मुकाबले में कुल 19 गोल किए। पाकिस्तानी टीम मुकाबले में कोई भी गोल नहीं कर पाई और अंत में स्कोर 19-0 रहा। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को साउथ कोरिया से होगा।

अन्य खबरें जानें –

कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क ने शिंगारमा पुल का शिलान्यास किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *