चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-I को 30.08.2026 को कंट्रोल रूम से एक टेलीफोनिक संदेश मिला। इसमें बताया गया कि चंडीगढ़ में सेंट्रा मॉल लाइट पॉइंट और ट्रिब्यून चौक के बीच स्थित मैंगो गार्डन में एक मानव कंकाल मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने DDR नंबर 37, तारीख 30.08.2026 को इसकी शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू की। लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए पुलिस ने इसकी शिनाख्त के लिए आम जनता से सहयोग मांगा है।
अज्ञात कंकाल का विवरण इस प्रकार है: –
नाम – अज्ञात
धर्म – अज्ञात
उम्र – लगभग 45 वर्ष।
लंबाई – –
रंग – भूरा
पहने हुए कपड़े – –
बालों का रंग – –
हुलिया – –


