पंचकूला पुलिस कमिश्नर ने किया थानों-चौंकियों का औचक निरीक्षण, सफाई रिकॉर्ड-लंबित केस किए चेक

पंचकूला, 8 सितंबर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश पंचकूला में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

पंचकूला

पंचकूला, 8 सितंबर

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश पंचकूला में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने जिला के विभिन्न पुलिस थानों एवं चौकियों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने सेक्टर-20 थाना, साइबर क्राइम थाना, सेक्टर-19 चौकी तथा सेक्टर-21 चौकी का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का धरातल पर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सफाई अभियान की भी मौके पर पहुंचकर समीक्षा की। उन्होंने थाना एवं चौकी परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने थाना की छत पर पहुंचकर स्वयं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए छतों, नालियों एवं परिसर के किसी भी कोने में पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने थाना परिसर में बने घोड़ों के अस्तबल का भी निरीक्षण किया और घोड़ों तथा अस्तबल की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने थाना एवं चौकी की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, रिकॉर्ड व्यवस्था, कार्यालयों तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लंबे समय से थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं जब्त वाहनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ऐसे वाहनों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए, ताकि थाना परिसर में अनावश्यक रूप से जगह न घिरे और व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

पुलिस कमिश्नर ने थाना एवं चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारियों से संवाद करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करें।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुलिस थानों एवं चौकियों में व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित पुलिस परिसर, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान भी बेहतर पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 अन्य खबरें जानें –

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਮਨੀਮਾਜਰਾ ਵਿੱਚ PCR ਗੱਡੀ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ: ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਪਥਰਾਅ ਅਤੇ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *