नूंह, 8 सितंबर
नूंह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शिक्षा विभाग के एक क्लर्क को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र अल्जी निवासी घुड़ावली, जिला पलवल के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शाकिर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नूंह में क्लर्क के पद पर तैनात था।
आरोप है कि उसने एक मेडिकल बिल पास करवाने की एवज में संबंधित व्यक्ति से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसी दौरान आरोपी को नूंह बस स्टैंड से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
ACB टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले में ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल है या नहीं।
अन्य खबरें जानें –



