फरीदाबाद में बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को, महासचिव पद के उम्मीदवार संजीव अत्री ने वकीलों से समर्थन की अपील

फरीदाबाद ,8 सितंबर फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितंबर 2026…

फरीदाबादFaridabad Bar Association elections to be held on September 11; General Secretary candidate Sanjeev Attri appeals to lawyers for support.

फरीदाबाद ,8 सितंबर

फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में महासचिव पद के उम्मीदवार संजीव अत्री भी लगातार डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हुए हैं। वह अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

संजीव अत्री ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं ने उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी दी तो बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं को किसी भी समस्या के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रभावी शिकायत और समाधान व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा बार परिसर में पार्किंग व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका समयबद्ध समाधान कराने के लिए हेल्प डेस्क या शिकायत व्यवस्था स्थापित करने की योजना भी बताई गई है।

 अन्य खबरें जानें –

पंचकूला क्राइम ब्रांच ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, MLA के घर बाहर तैनात SPO गाड़ी से करी थी बैटरी चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *